देश की खबरें | त्रिपुरा उपचुनाव : दोनों सीटों पर शुरुआती रूझान में भाजपा आगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है।
अगरतला, आठ सितंबर त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, चार चरण की मतगणना के बाद बॉक्सानगर सीट पर भाजपा के तफ्फजल हुसैन 25,478 मतों से आगे चल रहे हैं। माकपा उम्मीदवार मिजान हुसैन दूसरे स्थान पर हैं।
धनपुर सीट पर चार चरण की मतगणना के बाद भाजपा की बिंदू देबनाथ 14,384 मतों से आगे चल रही हैं। माकपा के कौशिक चंदा दूसरे स्थान पर हैं।
दोनों सीटों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और छह चरण में मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान हुआ था। दोनों सीटों पर औसतन 86.50 फीसदी मतदान हुआ था।
मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सोनमुरा गर्ल्स स्कूल में हो रही है।
विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और निर्वाचन आयोग द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार किया है। दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और माकपा के बीच ही मुकाबला है क्योंकि दो अन्य विपक्षी दलों टिपरा मोथा और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।
सिपाहीजाला के जिला मजिस्ट्रेट विशाल कुमार ने कहा कि मतगणना सुचारू और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मतगणना के दौरान और उसके बाद शांति सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)