देश की खबरें | त्रिपुरा: भाजपा के सहयोगी दल आईपीएफटी के विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से इ्स्तीफा दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में आईपीएफटी के विधायक धनंजय त्रिपुरा ने शुक्रवार को “निजी कारणों” का हवाला देते हुए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
अगरतला, 14 अक्टूबर त्रिपुरा में आईपीएफटी के विधायक धनंजय त्रिपुरा ने शुक्रवार को “निजी कारणों” का हवाला देते हुए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) त्रिपुरा में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सहयोगी दल है। राज्य में अगले साल मार्च तक विधानसभा चुनाव होने हैं।
विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने कहा कि टिपरा मोथा पार्टी के प्रमुख प्रद्युत किशोर माणिक्य देबबर्मा के साथ आए त्रिपुरा ने उनसे मुलाकात की और “निजी कारणों” का हवाला देते हुए त्याग पत्र सौंपा।
चक्रवर्ती ने कहा, “चूंकि उन्होंने (त्रिपुरा ने) कानून और प्रक्रिया के तहत त्यागपत्र दिया है, लिहाजा मैंने इसे स्वीकार कर लिया।”
त्रिपुरा धलाई जिले की राइमा वैली सीट से विधायक थे।
साठ सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ राजग के पास स्पष्ट बहुमत है। गठबंधन में भाजपा के 35 जबकि आईपीएफटी के छह विधायक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)