देश की खबरें | त्रिपुरा ने ब्रू समुदाय से झड़प के बाद असम चले गए चराई लोगों को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा की सरकार ने चराई जनजाति के उन 640 सदस्यों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की है जो मिजोरम के विस्थापित ब्रू समुदाय के सदस्यों के साथ झड़प के बाद पड़ोसी राज्य असम भाग गए थे।

अगरतला, 31 जुलाई त्रिपुरा की सरकार ने चराई जनजाति के उन 640 सदस्यों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की है जो मिजोरम के विस्थापित ब्रू समुदाय के सदस्यों के साथ झड़प के बाद पड़ोसी राज्य असम भाग गए थे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर त्रिपुरा जिले में 26 जुलाई को कास्को ब्रू शिविर के निकट स्थानीय जनजातीय लोगों तथा ब्रू लोगों के बीच झड़प होने से 13 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद 640 चराई लोग असम के करीमगंज जिले के पाथरकांडी के मानिकबान कस्बे में चले गए थे।

उत्तर त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक भानुपाड़ा चक्रवर्ती ने बताया कि पानीसागर के विधायक बिनॉय भूषण दास अधिकारियों के साथ शनिवार को मानिकबान गए जहां उन्होंने चराई लोगों को वापस लौटने के लिए राजी करने का प्रयास किया।

चक्रवर्ती ने बताया कि झड़प दरअसल तब हुई जब कुछ ब्रू लोगों ने दामचेरा खंड में सड़क किनारे दुकान खोली जिस पर स्थानीय चराई लोगों और हलम जनजाति के लोगों ने आपत्ति जताई। दुकानदारों ने दुकानें बंद करने से इनकार किया तो झड़प शुरू हो गई। इसमें 13 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कुछ चराई लोग असम के मानिकबान भाग गए थे। शुक्रवार को उन्हें भोजन सामग्री तथा चिकित्सा सहायता भेजी गई और आज स्थानीय विधायक उन्हें वापस लाने के लिए गए। उम्मीद है कि वे जल्द ही घर लौट आएंगे।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राज्य एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को इलाके में तैनात किया गया है और हालात पूरी तरह से शांतिपूर्ण हैं।

मिजोरम ब्रू डिस्प्लेस्ड पीपल्स फोरम के सचिव ब्रुनो म्शा ने भी चराई लोगों से घरों को लौटने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर