देश की खबरें | ओडिशा में बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में शुक्रवार को दिग्गज नेता बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई।

भुवनेश्वर, पांच मार्च ओडिशा में शुक्रवार को दिग्गज नेता बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर बीजू पटनायक के पुत्र एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से ‘‘सेवा और स्वाभिमान’’ की विचारधाराओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिग्गज नेता (बीजू पटनायक) ने इन विचाराधाराओं का अनुसरण अपने पूरे जीवन किया था।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी की 105वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

राज्य सरकार ने इस दिन को ‘‘पंचायती राज दिवस’’ के रूप में भी मनाया।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में बीजू पटनायक के प्रयासों के तहत, उन्होंने देश में पहली बार 1990 से 1995 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित कीं।

दिग्गज नेता के छोटे बेटे नवीन पटनायक ने बाद में पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में महिलाओं के कोटा को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया।

नवीन पटनायक अब राज्य विधानसभाओं और लोकसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की वकालत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने (बीजू पटनायक) अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य ने बीजू पटनायक की विचारधारा पर चलकर अपनी नीतियों को आधार बनाते हुए प्रगति की है।

ओडिशा सरकार के खेल एवं युवा सेवा विभाग ने कलिंगा स्टेडियम में बीजू पटनायक की जयंती के अवसर पर एक मिनी मैराथन का आयोजन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और कई केन्द्रीय मंत्रियों ने बीजू पटनायक को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘दूरदर्शी नेता, महान राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी और आधुनिक ओडिशा के वास्तुकार, बीजू बाबू को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\