देश की खबरें | दिल्ली में ऑटो रिक्शा, टैक्सी से सफर करना हो सकता है महंगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में तिपहिया वाहन के लिए प्रति किलोमीटर पर किराये में डेढ़ रूपये तथा टैक्सियों के लिए आधार शुल्क (बेस फेयर) में 15 रूपये की वृद्धि के प्रस्ताव के साथ ही ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी का भाड़ा शीघ्र बढ़ने जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में तिपहिया वाहन के लिए प्रति किलोमीटर पर किराये में डेढ़ रूपये तथा टैक्सियों के लिए आधार शुल्क (बेस फेयर) में 15 रूपये की वृद्धि के प्रस्ताव के साथ ही ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी का भाड़ा शीघ्र बढ़ने जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किराये में वृद्धि के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गयी है और अगली बैठक में उसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के सामने पेश किये जाने की संभावना है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बात की पुष्टि की कि सरकार किराया बढ़ाने की योजना बना रही है।

अधिकारियों के अनुसार सीएनजी के दाम बढ़ने के कारण किराये में बढ़ोत्तरी की जरूरत उत्पन्न हुई है। सरकार ने अप्रैल में 13 सदस्यीय किराया संशोधन समिति बनायी थी।

समिति ने तिपहिया वाहनों के लिए किराये में प्रति किलोमीटर एक रूपये की वृद्धि और टैक्सियों के किराये में 60 फीसद तक वृद्धि की सिफारिश की थी।

अधिकारियों ने कहा कि ऑटो रिक्शा के लिए मीटर डाउन शुल्क पहले के 25 रूपये आधार शुल्क से बढ़ाकर 30 रूपये कर दिया जाएगा तथा उसके बार प्रति किलोमीटर साढ़े नौ रूपये के बजाय 11 रूपये वसूला जाएगा।

इसी प्रकार टैक्सियों के लिए मीटर डाउन शुल्क अब 25 के बजाय 40 रू होगा तथा गैर एसी टैक्सियों के लिए प्रति किलोमीटर 14 रूपये के बजाय 17रूपये तथा एसी टैक्सियों के लिए 16 के बजाय 20 रूपये देने होंगे।

एप आधारित संचालकों ने पहले ही किराया बढ़ा दिया था जबकि ऑटोरिक्शा एवं टैक्सियों के किराये में संशेाधन नहीं हुआ था जो सरकार के निमयों से संचालित होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड