देश की खबरें | बंगाल में दो दिनों के भीतर दूसरी बार आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को दो दिनों के भीतर दूसरी बार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर के अधिकारियों के तबादले किए और लक्ष्मी नारायण मीणा को कोलकाता पुलिस का नया अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 10 नवंबर पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को दो दिनों के भीतर दूसरी बार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर के अधिकारियों के तबादले किए और लक्ष्मी नारायण मीणा को कोलकाता पुलिस का नया अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, इससे पहले मीणा राज्य सीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली इंडस्ट्री एसोसिएशन ने औद्योगिक नीति में बदलाव के लिए दिल्ली सरकार को कहा धन्यवाद, उद्योग मंत्री सतेंद्र जैन की मौजूदगी में कहा- नई औद्योगिक नीति से उद्योंगों का होगा विकास.

अधिसूचना के मुताबिक, मेराज खालिद को कोलकाता पुलिस के केंद्रीय संभाग का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। अब तक केंद्रीय संभाग के उपायुक्त रहे सुधीर कुमार नीलकंठ को खालिद के स्थान पर उपायुक्त (दक्षिण) का प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह, सैयद वकार को उपायुक्त (बंदरगाह) कार्यालय से स्थानांतरित कर कोलकाता पुलिस के दक्षिण-पश्चिम संभाग का नया उपायुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: AIMIM के ‘वोट मैनेजमेंट’ से बिहार में बड़े-बड़े धुरंधर पस्त, आंकड़ों से समझे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का कमाल.

अधिसूचना के मुताबिक, नीलांजन बिश्वास को कोलकाता सशस्त्र पुलिस (केएपी) की तीसरी बटालियन का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके मुताबिक, आईपीएस अधिकारी सुदीप सरकार, देबस्मिता दास और जफर अजमल किदवई को भी नए पदों पर स्थानांतरित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\