जरुरी जानकारी | सार्वजनिक खरीद मंच जीईएम पर बीते वित्त वर्ष 5.42 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक खरीद मंच ई-मार्केट प्लेस (जीईएम) के जरिये पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 5.42 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए। मुख्य रूप से विभिन्न मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों की खरीद बढ़ने से लेनदेन बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल सार्वजनिक खरीद मंच ई-मार्केट प्लेस (जीईएम) के जरिये पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 5.42 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए। मुख्य रूप से विभिन्न मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों की खरीद बढ़ने से लेनदेन बढ़ा है।

पोर्टल के जरिये वित्त वर्ष 2023-24 में 4.04 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए थे। यह 2022-23 में 2.01 लाख करोड़ रुपये और 2021-22 में 1.06 लाख करोड़ रुपये था।

आंकड़ों के अनुसार, पोर्टल के माध्यम से 2.13 लाख करोड़ रुपये के सामान और 3.29 लाख करोड़ रुपये की सेवाओं की खरीद की गयी है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अपनी स्थापना के बाद से, जीईएम के माध्यम से कुल 13.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 2.83 करोड़ से ज्यादा ऑर्डर हुए।’’

सभी केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों के लिए वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद को लेकर नौ अगस्त, 2016 को सरकारी ई-मार्केट (जीईएम) पोर्टल शुरू किया गया था।

जीईएम पोर्टल के जरिये प्रमुख खरीदारों में कोयला, रक्षा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली और इस्पात जैसे मंत्रालय शामिल हैं।

इसमें यह भी कहा गया है कि पोर्टल ने 2024-25 में 10 लाख कार्यबल को काम पर रखने की सुविधा उपलब्ध कराने के अलावा 1.3 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को स्वास्थ्य, जीवन और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी भी उपलब्ध कराने में मदद की।

बीमा पॉलिसी की खरीद में दक्षता, पारदर्शिता और कम खर्च के लिए जनवरी, 2022 में जीईएम पर बीमा सेवा शुरू की गई थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘जीईएम ने बीमा सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक भरोसेमंद व्यवस्था स्थापित की है। इसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि केवल भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) से मंजूरी प्राप्त सेवा प्रदाता ही इसमें शामिल हों।’’

इस मंच के माध्यम से, खरीदार संगठन चिकित्सा, व्यक्तिगत दुर्घटना और टर्म बीमा पॉलिसी सहजता से खरीद सकते हैं।

जीईएम पर 1.64 लाख से अधिक सरकारी खरीदार और 22.5 लाख से अधिक विक्रेता और सेवा प्रदाता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\