देश की खबरें | रेल हादसा: तमिलनाडु के आठ यात्रियों से संपर्क नहीं हो सका : राज्य सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोमंडल एक्सप्रेस में आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले तमिलनाडु के 127 लोगों में से आठ लोगों से संपर्क नहीं हो सका, जबकि शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, चार जून कोरोमंडल एक्सप्रेस में आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले तमिलनाडु के 127 लोगों में से आठ लोगों से संपर्क नहीं हो सका, जबकि शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार क्षेत्र में हुए भीषण रेल हादसे में अभी तक राज्य के किसी भी व्यक्ति की मौत और गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है।

दक्षिण रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हादसे वाले दिन कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन में राज्य के 127 यात्री सवार थे, जिन्होंने यात्रा के दौरान आरक्षित टिकट लिया था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) ने उन यात्रियों से संपर्क किया।

विज्ञप्ति के अनुसा कुल 119 यात्री सुरक्षित हैं, जबकि आठ अन्य यात्रियों से संपर्क नहीं हो सका, क्योंकि उनके मोबाइल नंबर सहित अन्य संपर्क विवरण उपलब्ध नहीं थे।

इसके मुताबिक, जिन आठ यात्रियों से संपर्क नहीं हो सका है उसमें दो महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इन लोगों की पहचान नरकानिगोपी (34), कार्तिक (19), रघुनाथ (21), मीना (66), ए जगदीशन (47), कमल (26), कल्पना (19) और अरुण (21) के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now