देश की खबरें | दिल्ली के महरौली-बदरपुर मार्ग पर यातायात बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण बाधित हुए पुल प्रह्लादपुर अंडरपास से जलनिकासी के बाद मंगलवार को महरौली-बदरपुर मार्ग पर यातायात बहाल हो गया।

नयी दिल्ली, 31 मई राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण बाधित हुए पुल प्रह्लादपुर अंडरपास से जलनिकासी के बाद मंगलवार को महरौली-बदरपुर मार्ग पर यातायात बहाल हो गया।

भारी बारिश के बाद दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर के रेलवे अंडरपास (उपमार्ग) में भरे पानी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस मार्ग पर यातायात सोमवार शाम को बाधित हो गया था।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अधिकारियों ने बताया कि पुल प्रह्लादपुर अंडरपास से अतिरिक्त पंप और श्रमशक्ति की मदद से पानी की निकासी की गई।

पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंडरपास निचले इलाके में स्थित कटोरे के आकार का क्षेत्र है और जलभराव का मुख्य कारण निकटवर्ती दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) मलजल लाइन में जल का अतिप्रवाह है।

अधिकारी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी पुल प्रह्लादपुर अंडरपास पर बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या का दीर्घकालिक समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अंडरपास में भरे पानी को निकालने के लिए 600 हॉर्स पावर के अतिरिक्त मोटर पंप के साथ ही 7.5 लाख लीटर क्षमता वाली एक बड़ी हौदी का निर्माण करके इसका समाधान करना चाहते हैं। यह काम प्रगति पर है।’’

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया कि एमबी रोड पर यातायात का आवागमन सामान्य है।

बहरहाल, वे यह नहीं बता पाए कि व्यक्ति पानी से भरे अंडरपास में कैसे पहुंचा और डूबा।

पुलिस ने बताया कि अंडरपास में किसी भी व्यक्ति या वाहन की आवाजाही रोकने के लिए पहले की अवरोधक लगा दिए गए थे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और उसके शव को एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के शवगृह में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू