देश की खबरें | दिल्ली में जलजमाव के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हुई भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हुई भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी में यातायात के लिए मार्गों में बदलाव के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्विटर का सहारा लिया।

यह भी पढ़े | तेलंगाना: सीएम के. चंद्रशेखर राव ने फैसला, स्वतंत्रता दिवस पर अच्छे आचरण वाले कैदियों को करेंगे रिहा.

पुलिस ने ट्वीट किया, "डब्ल्यूएचओ भवन के पास जलजमाव के कारण रिंग रोड से भैरो मार्ग के लिए परिवहन बंद है। आश्रम जाने के लिए डीएनडी और बारापुला का उपयोग करें।"

दिल्ली यातायात पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "गिरधारी लाल मार्ग, गुरु रविदास मार्ग, मायापुरी फ्लाईओवर के नीचे, प्रह्लादपुर फ्लाईओवर के नीचे, धौलाकुआं से गुरुग्राम, नारायणा से लोहा मंडी तक, मेटल फॉर्जिंग से माया मंडी तक और महिपालपुर में जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित है।"

यह भी पढ़े | उत्तारखंड: पिथैरागढ़ जिले के तांगा गांव में भूस्खलन के बाद सर्च ऑपरेशन जारी: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसने कहा कि जलजमाव के कारण मिंटो ब्रिज क्षेत्र के पास यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।

अनेक लोगों ने शहर में यातायात की स्थिति के बारे में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर सूचना दी। राष्ट्रीय राजधानी के अनेक हिस्सों में मंगलवार को भी बारिश के चलते यातायात प्रभावित हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट