देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दिल्ली में प्रवेश करने से यातायात प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश करने पर शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यातायात प्रभावित रहा।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश करने पर शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यातायात प्रभावित रहा।

यातायात पुलिस ने उन मार्गों को लेकर शुक्रवार को लोगों के लिए परामर्श जारी किया था, जिनके ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कारण अवरुद्ध होने की आशंका है।

यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर विश्राम लेगी और फिर दोपहर एक बजे दोबारा शुरू होगी।

जब यात्रा मथुरा रोड, इंडिया गेट और आईटीओ के रास्ते लाल किले की ओर आगे बढ़ेगी, तब मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित होने की आशंका है।

परामर्श में कहा गया है कि यात्रा सुबह करीब साढ़े 10 बजे आश्रम चौक के पास जयदेव आश्रम पहुंचेगी और शाम करीब साढ़े चार बजे लाल किले पर खत्म होगी। इस रास्ते पर विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों और वाहनों के यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक यातायात की भारी आवाजाही रहने की आशंका है। यात्रियों से इन सड़कों से गुजरने से बचने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड