जरुरी जानकारी | व्यापार संघों को प्रतिस्पर्धा कानून के दायरे में काम करना चाहिए: सीसीआई प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की चेयरपर्सन रवनीत कौर ने शुक्रवार को कहा कि व्यापार संघों को प्रतिस्पर्धा कानून के दायरे में काम करना चाहिए, क्योंकि उनकी कार्यों से कभी-कभी प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधि जैसे नतीजे सामने आ सकते हैं।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की चेयरपर्सन रवनीत कौर ने शुक्रवार को कहा कि व्यापार संघों को प्रतिस्पर्धा कानून के दायरे में काम करना चाहिए, क्योंकि उनकी कार्यों से कभी-कभी प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधि जैसे नतीजे सामने आ सकते हैं।

सीसीआई निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और बाजार में अनुचित व्यापारिक तरीकों पर अंकुश लगाने के लिए काम करता है।

सीसीआई और मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा कोलकाता में प्रतिस्पर्धा कानून पर आयोजित एक क्षेत्रीय कार्यशाला में कौर ने खुली बातचीत में शामिल होने और समान अवसर बनाए रखने में व्यापार संघों की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया।

नियामक ने एक बयान में कौर के हवाले से कहा कि व्यापार संघों को प्रतिस्पर्धा कानून के दायरे में काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि व्यापार संघों के प्रभाव से कभी-कभी अनपेक्षित नतीजे भी आ सकते हैं और प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों या समझौतों को बढ़ावा मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा कानून के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सीसीआई व्यापार संघों के साथ सक्रिय रूप से काम करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\