जरुरी जानकारी | ट्रैक्टर की बिक्री चालू वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 9.75 लाख इकाई रहने का अनुमान : क्रिसिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख नकदी फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य, बेहतर प्रतिस्थापन और सामान्य से अधिक मानसून की उम्मीद के बीच निर्माण मांग से घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री चालू वित्त वर्ष (2025-26) में तीन से पांच प्रतिशत की दर से बढ़कर लगभग 9.75 लाख इकाई के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल प्रमुख नकदी फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य, बेहतर प्रतिस्थापन और सामान्य से अधिक मानसून की उम्मीद के बीच निर्माण मांग से घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री चालू वित्त वर्ष (2025-26) में तीन से पांच प्रतिशत की दर से बढ़कर लगभग 9.75 लाख इकाई के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

आंकड़ा कंपनी क्रिसिल रेटिंग्स ने एक बयान में कहा कि भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में 4,000 करोड़ रुपये का रणनीतिक पूंजीगत व्यय चक्र आने वाला है, जिसमें क्षमता उपयोग 75-80 प्रतिशत के इष्टतम स्तर के करीब है और ‘ट्रेम-वी’ के तहत स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि ‘ट्रेम वी’ का उत्सर्जन मानदंड एक अप्रैल, 2026 से लागू होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष के अंत में पूर्व-खरीदारी भी मात्रा को बढ़ावा दे सकती है।

इसमें कहा गया, “परिणामस्वरूप, चालू वित्त वर्ष में ट्रैक्टर की बिक्री वित्त वर्ष 2022-23 में प्राप्त 9.45 लाख इकाइयों के शिखर को पार करने की उम्मीद है।”

क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में बिक्री में सात प्रतिशत की अच्छी वृद्धि हुई।

क्रिसिल रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक अनुज सेठी ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सामान्य से अधिक मानसून के पूर्वानुमान से ग्रामीण भावना में सुधार आएगा और किसानों का विश्वास मजबूत होगा, जो ट्रैक्टर जैसे कृषि निवेश को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\