जरुरी जानकारी | हाइब्रिड ईवी पर टोयोटा की पायलट परियोजना शुरू, पूरी तरह एथनॉल से चलेगी गाड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन पर जापान की वाहन कंपनी टोयोटा की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन पर जापान की वाहन कंपनी टोयोटा की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया।

इस पायलट परियोजना के तहत गाड़ी पूरी तरह से वैकल्पिक ईंधन ‘एथनॉल’ से चल सकती है।

परियोजना की शुरूआत करते समय टोयोटा कोरोला एल्टिस एफएफवी-एसएचईवी का अनावरण किया गया, जिसे पायलट परियोजना के लिए टोयोटा ब्राजील से आयात किया गया है।

एफएफवी-एसएचईवी ऐसे मजबूत हाइ्ब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों को कहते हैं, जो एक से अधिक प्रकार के ईंधन से चलते हैं।

इस मौके पर गडकरी ने कहा कि भारत में प्रदूषण एक बड़ी चिंता हैं और परिवहन क्षेत्र प्रदूषण में योगदान देता है।

उन्होंने कहा, '‘‘इसलिए, एथनॉल और मेथनॉल जैसे जैविक ईंधन से भी चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।’’

इस दौरान गडकरी के अलावा केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, भूपिंदर यादव और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

टोयोटा ब्राजील ने एफएफवी-एसएचईवी प्रौद्योगिकी की पेशकश की है। इसमें एक फ्लेक्स-ईंधन इंजन और एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन है। इसमें अधिक एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन का उपयोग किया जा सकता है और इसकी ईंधन दक्षता भी अधिक होती है।

पाण्डेय जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तूफानी जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में नंबर-1 पर कब्जा, जानें अन्य टीमों का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड