देश की खबरें | दार्जिलिंग के पास टॉय ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) टॉय ट्रेन का इंजन शनिवार को पटरी से उतर गया। ट्रेन के पटरी से उतरने की यह पिछले 10 दिनों में दूसरी घटना है।

गुवाहाटी, चार मार्च दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) टॉय ट्रेन का इंजन शनिवार को पटरी से उतर गया। ट्रेन के पटरी से उतरने की यह पिछले 10 दिनों में दूसरी घटना है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने यहां बताया कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। हालांकि, रेलवे पटरी के पास से गुजरने वाली सड़क कई घंटों तक अवरुद्ध रही।

यूनेस्को से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त टॉय ट्रेन एनएफआर के कटिहार मंडल के डीएचआर के तहत संचालित होती है।

एनएफआर मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया, “दार्जिलिंग और घूम स्टेशन के बीच आज अपराह्न करीब ढाई बजे एक इंजन के पटरी से उतर जाने की घटना हुई।”

उन्होंने कहा, “ किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। इंजन के सड़क पर उतर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इंजन को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया।’’

टॉय ट्रेन के इंजन के पटरी से उतरने की एक अन्य घटना 24 फरवरी को हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू