देश की खबरें | पर्यटक यातायात परामर्श का पालन करें, कश्मीर में जारी शीतलहर के बीच हुए मौसम विभाग की सलाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने सोमवार को पर्यटकों को कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कों पर बर्फ की स्थिति और शून्य से नीचे तापमान के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की सलाह दी।

श्रीनगर, 23 दिसंबर मौसम विभाग ने सोमवार को पर्यटकों को कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कों पर बर्फ की स्थिति और शून्य से नीचे तापमान के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की सलाह दी।

घाटी में सोमवार को तीव्र शीतलहर की स्थिति बनी रही तथा पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा।

शून्य से नीचे के तापमान के कारण जलापूर्ति लाइन में पानी जम गया, जबकि कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई।

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से लगभग चार डिग्री अधिक है।

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से लगभग अपरिवर्तित रहा।

विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में स्कीइंग गतिविधियों के लिए मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जहां पारा शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पंपोर क्षेत्र का कोनीबल शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है।

इसमें कहा गया है, "ऊंचाई वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सड़कों पर शून्य से नीचे तापमान और बर्फ की स्थिति को देखते हुए पर्यटकों/यात्रियों को प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की सलाह दी जाती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू