विदेश की खबरें | कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चीन के लिए कड़ी चुनौतियां बरकरार : राष्ट्रपति शी चिनफिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनिवार को स्वीकार किया कि देश भर में चल रही कोविड-19 की मौजूदा लहर ‘‘एक नये चरण में प्रवेश कर गई है’’ और ‘‘कड़ी चुनौतियां बरकरार हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग,31 दिसंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनिवार को स्वीकार किया कि देश भर में चल रही कोविड-19 की मौजूदा लहर ‘‘एक नये चरण में प्रवेश कर गई है’’ और ‘‘कड़ी चुनौतियां बरकरार हैं।

दरअसल, इस कम्युनिस्ट देश से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच के लिए भारत और अन्य देशों द्वारा कदम उठाये जाने के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बीजिंग को कोरोना वायरस के स्वरूपों के बारे में और अधिक डेटा मुहैया करने को कहा है।

शी ने राष्ट्र के नाम अपने नववर्ष संबोधन में कहा, ‘‘हम अब कोविड-19 से लड़ने के एक नये चरण में प्रवेश कर गये हैं, जहां कड़ी चुनौतियां बरकरार हैं।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘यह एक आसान सफर नहीं रहा है’’ क्योंकि देश को अभूतपूर्व मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

शी ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा कि चीन की असाधारण कोशिशों ने उसे अभूतपूर्व मुश्किलों से पार पाने में मदद की है।

उन्होंने कहा, ‘‘असाधारण कोशिशों से हमने अभूतपूर्व मुश्किलों और चुनौतियों से पार पाया है और यह किसी के लिए भी आसान सफर नहीं रहा।’’ उन्होंने देश में मौजूद कोविड महामारी की गंभीर स्थिति के बारे में सूचना मुहैया किये बगैर यह कहा।

अपने संबोधन के दौरान शी ने कहा कि चीन ने उभरती स्थिति के आलोक में कोविड-19 प्रतिक्रिया अपनाई।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद की किरण हमारे सामने है। हमें कुछ अतिरिक्त कोशिश करनी होगी क्योंकि एकता का मतलब जीत है।’’

लोगों के प्रदर्शन के बाद इस महीने की शुरूआत में ‘जीरो-कोविड’ नीति में रातों रात ढील देने के पश्चात, पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा मौका है, जब शी ने देश में कोविड की मौजूदा स्थिति पर बोला है।

इस बीच, डब्ल्यूएचओ की बार-बार की अपील के बाद चीन ने शुक्रवार को अपने अधिकारियों को वैश्विक स्वास्थ्य संस्था के विशेषज्ञों से बात करने की अनुमति दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट