देश की खबरें | उप्र में 5,287 नये मामलों के साथ कोविड-19 रोगियों की कुल संख्या 3.48 लाख के पार पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,287 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 3,48,517 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 19 सितंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,287 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 3,48,517 हो गयी।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 84 और लोगों की मौत हो गई। अभी तक प्रदेश में कुल 4,953 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 66,874 है।

यह भी पढ़े | CSK ने मुंबई इंडियंस को पहले मैच में 5 विकेट से हराया: 19 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि अभी तक 2,76,690 रोगी संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में ठीक होने वाले रोगियों की दर 79.39 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 6,596 रोगी ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।

यह भी पढ़े | India’s First CRISPR COVID-19 Test: टाटा समूह ने पेश किया देश का पहला CRISPR कोविड-19 टेस्ट.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 84 लोगों की मौत हुई हैं, जिनमें से लखनऊ में नौ, मेरठ में आठ, कानपुर नगर में सात, सीतापुर में पांच और प्रयागराज, गोरखपुर एवं अयोध्या में चार-चार लोगों की मौत हुई।

विभाग ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से लखनऊ में सर्वाधिक 1,160 मामले सामने आए। इसके बाद कानपुर नगर में 384 और प्रयागराज में 309 मामले सामने आए हैं।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को करीब एक लाख 54 हजार नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 83 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\