देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 903 नये मरीज सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बुधवार को 903 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 30 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार यानी 21,797 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 29 जुलाई केरल में बुधवार को 903 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 30 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार यानी 21,797 हो गई है।

राज्य में कोविड-19 से एक और मौत दर्ज होने के साथ केरल में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 68 हो गई है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: गहलोत सरकार ने राज्यपाल को फिर भेजा विधानसभा सत्र का प्रस्ताव.

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस समय 10,351 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 11,369 मरीज ठीक हो चुके हैं जिनमें से 641 मरीजों को बुधवार को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 1,167 नये मामले आने के बाद बुधवार को नये संक्रमितों की संख्या में आंशिक कमी आई।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 9211 नए मामले पाए गए, 298 की मौत: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शैलजा ने बताया कि तिरुवनंतपुरम जिले में अब तक सबसे अधिक 3,023 कोविड-19 मरीज सामने आए हैं और बुधवार को भी यहां सबसे अधिक 213 नये मामले सामने आए जिनमें से 138 कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि तिरुवनंतपुरम के अलावा मलाप्पुरम में 87, कोल्लम में 84, एर्नाकुलम में 83, कोझिकोड में 67, पथनमथिट्टा में 54, पलक्कड-कासरगोड में 49-49 नये मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि मलाप्पुरम में 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। इस प्रकारा राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 68 हो गई है।

शैलजा ने बताया कि जिन लोगों के बुधवार को संक्रमित होने की पुष्टि हुई उनमें से 90 विदेश से लौटे थे जबकि 71 दूसरे राज्यों से केरल आए हैं। वहीं 706 लोग कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। हालांकि, 35 लोगों के संक्रमण के स्रोत का पता नहीं चला है।

उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 1,47,132 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 1,37,075 गृह या संस्थागत पृथकवास में हैं जबकि 10,057 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 1,475 को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक केरल में दिन में 23,924 नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अबतक 7,33,413 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं जिनमें से 7,037 नमूनों के नतीजों का इंतजार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड