देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 378 नये मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोविड-19 के 378 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई।

जियो

बेंगलुरु, छह जून कर्नाटक में कोविड-19 के 378 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत दर्ज की गई है जिसके साथ महामारी से मरने वालों की संख्या 59 हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के तेलंगाना में शनिवार को 206 नए मरीज पाए गए: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक 280 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सामने आए 378 नये मरीजों में 333 दूसरे राज्यों से लौटे हैं। इनमें से भी अधिकतर महाराष्ट्र से आए है।

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह की बिहार में ऑनलाइन रैली रविवार को, बीजेपी फूंकेगी चुनावी बिगुल.

बुलेटिन के मुताबिक छह जून की शाम तक राज्य में 5,213 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 59 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,968 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 3,184 मरीज उपचाराधीन है जिनमें से 3,173 को कोविड-19 समर्पित अस्पतालों के पृथकवार्ड में रखा गया है जबकि 11 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं।

बुलेटिन के मुताबिक जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें बीदर जिले के निषिद्ध क्षेत्र में रहने वाली 55 वर्षीय महिला शामिल है। उसे 16 मई को अस्पताल में भर्ती किया गया था और पांच जून को उसने अंतिम सांस ली।

बुलेटिन के मुताबिक विजयपुरा जिले के निषिद्ध क्षेत्र में रहने वाली 82 वर्षीय महिला की भी मौत दर्ज की गई है। वह मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त थी।

बुलेटिन के मुताबिक सबसे अधिक नये मामले उडुपी जिले में आए हैं। यहां के 121 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा यादगिर में 103, कलबुर्गी में 69, दक्षिण कन्नड में 24, बेंगलुरु शहरी में 18, विजयपुरा और दावणगेरे में छह-छह, बेलगावी में पांच, गडग में चार, मंड्या, हासन, धारवाड़ और हवेरी में तीन-तीन, रायचूर और चिक्कबल्लापुरा और उत्तर कन्नड में दो-दो, बीदर, तुमकुरु, कोलार और कोप्पल में एक-एक मामला सामने आए है।

राज्य में अबतक 3,72,582 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 11,862 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी