देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 40 हजार से अधिक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 875 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 40 हजार से अधिक हो गए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

अहमदाबाद, 10 जुलाई गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 875 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 40 हजार से अधिक हो गए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 40,155 हो गए हैं।

यह भी पढ़े | गैंगस्टर विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया, पत्नी और बेटे साथ मौजूद रहे करीबी रिश्तेदार.

राज्य में बृहस्पतिवार शाम से कोविड-19 के 14 मरीजों की मौत हो गई है जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 2,024 हो गई है।

इसमें कहा गया है कि 441 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 28,183 हो गई।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में उपाचारधीन मामले 9,948 हैं और अभी तक कुल 4,49,349 जांच हुई हैं।

वहीं अहमदाबाद में आज कोविड-19 के 165 नये मामले सामने आये जिससे जिले में इसके कुल मामले बढ़कर 22,845 हो गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन 165 नये मामलों में से 153 मामले अहमदाबाद शहर में जबकि 12 मामले जिले के अन्य क्षेत्रों से सामने आये हैं।

इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में पांच और मरीजों की मौत हो गई जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 1,511 हो गई।

दिन में कुल 161 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट