देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 12,822 नये मामले के साथ कुल मामले 5 लाख के पार हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक 12,822 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 5,03,084 तक पहुंच गये। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ अगस्त महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक 12,822 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 5,03,084 तक पहुंच गये। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से 275 मरीजों की मौत के बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,367 हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 2218 नए केस पाए गए, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57714 हुई: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि, रिकॉर्ड 11,082 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे ठीक हुए कोरोना वायरस रोगियों की संख्या 3,38,362 पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अब 1,47,048 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Union Minister Arjun Ram Meghwal Corona Positive: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पाए गए कोरोना पॉजिटिव, इलाज के लिए AIIMS में भर्ती.

राज्य की राजधानी मुंबई में 1,304 नए मामले सामने आए और 58 मौतें हुईं। महानगर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,22,316 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,751 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में शनिवार को सबसे अधिक 1,457 नए मामले सामने आए, जबकि 39 मौतें हुईं। पुणे शहर में कुल मामलों की संख्या 69,500 है और मृत्यु का आंकड़ा 1,744 है।

राज्य में अब तक 26,47,020 जांच की गई हैं।

पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 3,744 नए मामले सामने आए, जिससे क्षेत्र में कुल मामले 2,63,619 हो गए, जबकि 137 मौतों के बाद इस क्षेत्र में मृतकों की कुल संख्या 10,629 हो गई।

नासिक में अब तक 47,076 मामले सामने आये हैं और 1,400 मौतें हुई हैं।

कोल्हापुर मंडल में 15,297 मामले हैं, जबकि 405 मौतें हुई हैं। औरंगाबाद मंडल में 20,077 मामले हैं और 668 मौतें हुई हैं।

लातूर मंडल में 9,822 मामले हैं और 327 मौतें हुई हैं। अकोला मंडल में 9,734 मामले हैं और 312 मौतें हुई हैं, तो वहीं नागपुर मंडल में अब तक 10,243 मामले सामने आए हैं, जबकि 205 मौतें हुई हैं।

राज्य में 9,89,612 लोग गृह पृथक-वास में हैं, जबकि 35,625 लोग संस्थागत पृथक-वास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट