ताजा खबरें | दिल्ली सहित 17 एम्स में संकायो के कुल 2307 पद रिक्त

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राजधानी दिल्ली सहित देश के 17 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) के मौजूदा संकायों में 2307 पद रिक्त हैं।

नयी दिल्ली, 16 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राजधानी दिल्ली सहित देश के 17 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) के मौजूदा संकायों में 2307 पद रिक्त हैं।

राज्यसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ‘‘एम्स दिल्ली और 16 अन्य एम्स में मौजूद संकाय की रिक्तियों की संख्या 2307 है।’’

उन्होंने बताया कि रिक्तियों को भरा जाना एक निरंतर प्रक्रिया है और पहले दौर की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे दौर की नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ की जाती है।

यह पूछे जाने पर कि क्या निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में पर्याप्त और योग्य तकनीकी शिक्षकों की कमी है, चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) निजी व सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में संकायों की कमी से अवगत है।

उन्होंने बताया, ‘‘संकाय की कमी निर्धारित सीमा से अधिक पाई जाती है तो एनएमसी किसी भी नए महाविद्यालय की स्थापना की अनुमति नहीं देता या चिकित्सा महाविद्यालय को प्रदत्त अनुमति का नवीनीकरण नहीं करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now