जरुरी जानकारी | टॉरेन्ट पावर का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 23 प्रतिशत घटकर 321 करोड़ रुपये रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टोरेंट समूह की इकाई टोरेंट पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 23 प्रतिशत घटकर 321.73 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, नौ फरवरी टोरेंट समूह की इकाई टोरेंट पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 23 प्रतिशत घटकर 321.73 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 420.62 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 2,990.11 करोड़ रुपये रही जो साल भर पहले इसी तिमाही में 3,115.48 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में 2020-21 के लिए 10 रुपये के प्रति इक्विटी शेयर पर 5.50 रुपये का अंतरिम लाभांश दिये जाने को मंजूरी दी।
वितरित की जाने वाली अंतरिम लाभांश की कुल राशि 264.34 करोड़ रुपये है।
टोरेंट पावर की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 3,879 मेगावाट है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)