जरुरी जानकारी | टॉरेंट फार्मा का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 503 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टॉरेंट समूह की प्रमुख कंपनी टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 503 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू बाजार में मजबूत प्रदर्शन के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी टॉरेंट समूह की प्रमुख कंपनी टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 503 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू बाजार में मजबूत प्रदर्शन के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 443 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

टॉरेंट फार्मा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि तीसरी तिमाही में उसका राजस्व सालाना आधार पर बढ़कर 2,809 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में 2,732 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि भारत में उसका राजस्व 12 प्रतिशत बढ़कर 1,581 करोड़ रुपये रहा।

इसी तरह जर्मनी का राजस्व तीसरी तिमाही में चार प्रतिशत बढ़कर 282 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, अमेरिका में इसकी बिक्री एक प्रतिशत घटकर 271 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में पांच रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 26 रुपये के अंतरिम लाभांश को भी मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\