विदेश की खबरें | सूडान के शीर्ष जनरल दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति से युद्ध पर वार्ता के लिए जुबा पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ संप्रभु परिषद के अध्यक्ष जनरल अब्देल-फतह बुरहान दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में हवाई अड्डे पर उतरे तो खुद दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति साल्वा कीर ने उनका स्वागत किया। दक्षिण सूडान वर्ष 2011 में लंबे संघर्ष के बाद आजाद हुआ था। सूडान में जारी लड़ाई के मद्देनजर पहले भी दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति ने युद्धरत जनरलों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सत्तारूढ़ संप्रभु परिषद के अध्यक्ष जनरल अब्देल-फतह बुरहान दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में हवाई अड्डे पर उतरे तो खुद दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति साल्वा कीर ने उनका स्वागत किया। दक्षिण सूडान वर्ष 2011 में लंबे संघर्ष के बाद आजाद हुआ था। सूडान में जारी लड़ाई के मद्देनजर पहले भी दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति ने युद्धरत जनरलों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की थी।

परिषद के अनुसार, दोनों नेताओं ने सलामी गारद का निरीक्षण किया और फिर वार्ता के लिए रवाना हुए जो सूडान में संघर्ष पर केंद्रित होगी।

सूडान में अप्रैल में बुरहान के नेतृत्व वाली सेना और मोहम्मद हमदान दागालो के नेतृत्व वाले शक्तिशाली अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच बढ़ते तनाव के बाद राजधानी और अन्य जगहों पर लड़ाई शुरू हो गई।

इस लड़ाई से राजधानी खार्तूम एक शहरी युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गयी, लेकिन अभी कोई भी पक्ष शहर पर नियंत्रण हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाया है।

अधिकार समूहों और संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, संघर्ष जातीय हिंसा में बदल गया है।

फिलहाल आरएसएफ और सहयोगी अरब मिलीशिया जातीय अफ्रीकी समूहों पर हमला कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, अनुमान है कि संघर्ष में कम से कम 4,000 लोग मारे गए हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों का कहना है कि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक होने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के मुताबिक, अब तक 48 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं जिनमें देश में ही अन्य जगहों पर गए 38 लाख से अधिक लोग और पड़ोसी देशों में शरण लेने वाले 10 लाख से अधिक लोग शामिल हैं।

संप्रभु परिषद के अनुसार, बुरहान की जुबा यात्रा में उनके साथ कार्यवाहक विदेश मंत्री अली अल-सादिक और ‘जनरल इंटेलिजेंस अथॉरिटी’ के प्रमुख जनरल अहमद इब्राहिम मुफादेल और अन्य सैन्य अधिकारी भी हैं।

दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दक्षिण सूडान के कैबिनेट मामलों के मंत्री मार्टिन एलिया लोमुरो ने कहा कि दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति के पास सूडान में ‘संघर्ष को हल करने के लिए’ एक समाधान है।

सूडानी नेता ने पिछले सप्ताह मिस्र के तटीय शहर अल-अलामीन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की थी और युद्ध के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें