देश की खबरें | दिल्ली को ‘गड्ढा मुक्त’ बनाने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्रियों ने किया सड़कों का निरीक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कैबिनेट मंत्रियों ने अक्टूबर के अंत तक राष्ट्रीय राजधानी को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को विभिन्न हिस्सों में क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया और खस्ताहाल सड़कों को चिन्हित किया।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कैबिनेट मंत्रियों ने अक्टूबर के अंत तक राष्ट्रीय राजधानी को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को विभिन्न हिस्सों में क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया और खस्ताहाल सड़कों को चिन्हित किया।

आतिशी ने सराय काले खां इलाके में सड़कों का निरीक्षण किया। उनके साथ स्थानीय विधायक प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर दिल्ली के लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों को रोकने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘साजिश’’ विफल हो गई है।

आतिशी ने कहा, ‘‘केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली कैबिनेट और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कों का निरीक्षण कर उन्हें गड्ढा मुक्त बना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसी क्रम में मैंने आज अधिकारियों के साथ सराय काले खां, निजामुद्दीन, नेहरू विहार फ्लाईओवर, मूलचंद अंडरपास, रिंग रोड पर अगस्त क्रांति मार्ग का निरीक्षण किया।’’

आतिशी ने कहा कि रिंग रोड और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच का हिस्सा खस्ताहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे यात्रियों को यात्रा करने में दिक्कत होती है।

रैपिड रेल स्टेशन के निर्माण के दौरान इस सड़क को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को सौंप दिया गया था। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को एनसीआरटीसी के साथ समन्वय स्थापित कर इस सड़क की जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि मूलचंद अंडरपास रोड भी खस्ताहाल है। पानी जमा होने के कारण सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पूरी अंडरपास रोड की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री सौरभ भारद्वाज और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सी आर पार्क तथा अलकनंदा क्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए।

सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के केजरीवाल के मिशन का असर अब दिखाई देने लगा है।

राय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज हम उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लोनी रोड का निरीक्षण कर रहे हैं। यहां दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सड़क की हालत बहुत खराब है..।’’

मंत्री कैलाश गहलोत ने ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों और विधायकों के साथ महिपालपुर-महरौली रोड, शहीद जीत सिंह मार्ग और नेल्सन मंडेला रोड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए।

मंत्री इमरान हुसैन ने कोरिया ब्रिज क्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उनकी मरम्मत के निर्देश दिए।

मंत्री मुकेश अहलावत ने सुबह छह बजे कंझावला रोड का निरीक्षण किया।

आतिशी और उनके मंत्रियों ने सोमवार को भी क्षतिग्रस्त सड़कों को चिन्हित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\