देश की खबरें | सेना के पराक्रम को राजनीति चमकाने के लिए ‘उत्पाद’ की तरह ‘बेचा’ जा रहा है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि रेलवे के टिकटों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करना राजनीतिक फायदे के लिए सेना के पराक्रम को किसी ‘उत्पाद’ की तरह ‘बेचने’ जैसा है।

भोपाल, 19 मई कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि रेलवे के टिकटों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करना राजनीतिक फायदे के लिए सेना के पराक्रम को किसी ‘उत्पाद’ की तरह ‘बेचने’ जैसा है।

मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष (कांग्रेस) उमंग सिंघार ने ‘एक्स’ पर मोदी की तस्वीर वाला रेलवे का टिकट पोस्ट किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सेना के पराक्रम को भी अपनी राजनीति चमकाने के लिए एक उत्पाद की तरह बेचा जा रहा है। केंद्र सरकार कितनी विज्ञापनजीवी हो चुकी है, इसका ताजा उदाहरण देखिए-- रेलवे टिकट पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का इस्तेमाल प्रधानमंत्री के प्रचार के तौर पर किया जा रहा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अब तक तो सिर्फ मध्यप्रदेश के भाजपा नेता ही सेना का अपमान कर रहे थे। अब तो खुद प्रधानमंत्री भी उसी कतार में शामिल हो गए हैं।’’

सिंघार परोक्ष रूप से मध्यप्रदेश के दो मंत्रियों को लेकर चल रहे विवादों का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी और सशस्त्र बलों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी।

राज्य के जनजातीय मामलों के मंत्री विजय शाह ने ‘आपरेशन सिंदूर’ के बारे में मीडिया के माध्यम से देश-विदेश को जानकारी देने वाली सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर पर ‘आतंकवादियों की बहन’ कहा था, जिसके बाद से भाजपा को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये थे।

शाह के बयान से उठे राजनीतिक तूफान थमने से पहले ही मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवादियों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष भारतीय सशस्त्र बल और सभी सैनिक ‘नतमस्तक’ हैं।

हालांकि, बाद में उन्होंने दावा किया कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

रीवा जिले से पहली बार विधायक बने नरेंद्र प्रजापति ने दावा किया है कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत को पाकिस्तान के साथ ‘संघर्षविराम’ करने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\