जरुरी जानकारी | कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, एपिडा ने भूटान के साथ क्रेता- विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाली कृषि निर्यात निकाय एपिडा ने भारत के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भूटान के साथ मिलकर आभासी खरीदार विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया।

नयी दिल्ली, आठ जनवरी वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाली कृषि निर्यात निकाय एपिडा ने भारत के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भूटान के साथ मिलकर आभासी खरीदार विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया।

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में भारतीय और भूटानी सरकारों के प्रमुख अंशधारकों को एक साथ लाया गया और कृषि खाद्य क्षेत्र में रणनीतिक द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक साझा मंच पर व्यापार के संबंध में बातचीत हुई।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड ​​-19 महामारी के बाद से, भारत के द्वारा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्र में गठबंधन के नए अवसर पैदा करने के लिए पश्चिम एशिया, दक्षेस देशों, दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिमी देशों के व्यापार भागीदारों की ओर ध्यान केंद्रित किया गया है।’’

विभिन्न देशों के साथ कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) द्वारा आयोजित इस तरह के आयोजनों की श्रृंखला में भूटान के साथ मिलने वाला यह आभासी खरीदार विक्रेता सम्मेलन 15 वां है।

यह पहली बार संयुक्त अरब अमीरात के साथ आयोजित किया गया था जिसके बाद कुवैत, इंडोनेशिया, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और ओमान के साथ आयोजित किया गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी