खेल की खबरें | टीएनपीएल 2020 फिर स्थगित हुई, हो सकती है नवंबर या अगले साल मार्च में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) का पांचवां चरण कोविड-19 महामारी के चलते दूसरी बार स्थगित करना पड़ा और अब टीएनसीए उम्मीद कर रहा है कि टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी या तो इस साल नवंबर में या फिर अगले साल मार्च में की जाये।

चेन्नई, एक अगस्त तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) का पांचवां चरण कोविड-19 महामारी के चलते दूसरी बार स्थगित करना पड़ा और अब टीएनसीए उम्मीद कर रहा है कि टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी या तो इस साल नवंबर में या फिर अगले साल मार्च में की जाये।

इस लोकप्रिय टी20 लीग टूर्नामेंट का आयोजन 10 जून से 12 जुलाई तक होना था लेकिन मई में तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने इसे स्थगित कर दिया क्योंकि राज्य में तब कोरोना वायरस मामलों की संख्या काफी ज्यादा थी।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयान बॉथम हाउस ऑफ लॉडर्स में शामिल.

टीएनसीए जुलाई के अंत और सितंबर में इस प्रतियोगिता को कराना चाहता था लेकिन स्वास्थ्य संकट के बढ़ने से वह टूर्नामेंट की मेजबानी की स्थिति में नहीं है।

टीएनसीए के मानद सचिव आर एस रामासैमी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीएनसीए जुलाई/अगस्त अंत से सितंबर अंत तक की विंडो देख रहा था कि टीएनपीएल टूर्नामेंट के पांचवें चरण को इस संभावित विंडो में खेला जा सकता है। लेकिन तमिलनाडु में मौजूदा कोविड-19 संबंधित मुद्दों को देखते हुए टीएनसीए इस विंडो में टूर्नामेंट की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं होगा। ’’

यह भी पढ़े | सुरेश रैना के क्रिकेट जगत में 15 साल पूरे होने पर पत्नी प्रियंका ने लिखा बेहद इमोशनल मैसेज.

इसके अनुसार, ‘‘हम नवंबर 2020 या 2021 में मार्च में इसके आयोजन की संभावना देखेंगे। ’’

राज्य के शीर्ष खिलाड़ी जैसे आर अश्विन, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर और एम विजय इसमें खेलते हैं। इसमें खेलने वाले वरूण चक्रवर्ती और आर साई किशोर जैसे खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग टीमों द्वारा चुना गया था।

तमिलनाडु में अभी तक 2.4 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले आ चुके हैं जबकि राज्य में 3,935 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\