देश की खबरें | टीएमसी नेताओं ने की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तारीफ, पार्टी ने किया किनारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की प्रशंसा करने वाले अपने पार्टी नेताओं को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और कहा कि कांग्रेस को पहले खुद को एकजुट करना चाहिए।

कोलकाता, नौ जनवरी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की प्रशंसा करने वाले अपने पार्टी नेताओं को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और कहा कि कांग्रेस को पहले खुद को एकजुट करना चाहिए।

टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और विधायक चिरंजित चक्रवर्ती का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सराहना करना उनका निजी विचार है।

सिन्हा ने आज कहा था कि गांधी विपक्षी खेमे में “प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे अग्रणी” बनकर उभरे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा हाल के दिनों की “सबसे ऐतिहासिक” यात्रा है और इसकी तुलना नब्बे के दशक में हुई लालकृष्ण आडवाणी की राम रथ यात्रा से की जा सकती है।

तीन बार के टीएमसी विधायक चिरंजित चक्रवर्ती ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा एक अच्छी पहल है, और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हर किसी को इसका समर्थन करना चाहिए।”

हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने दोनों नेताओं की टिप्पणियों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

टीएमसी के सांसद शांतनु सेन ने कहा, “कांग्रेस को पहले अपना घर ठीक करने की जरूरत है। कांग्रेस को पहले खुद को एकजुट करना चाहिए, फिर भारत जोड़ने के लिए के लिए आगे बढ़ना चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा या चिरंजीत चक्रवर्ती ने जो कुछ भी कहा, वह उनके निजी विचार हैं, न कि पार्टी की राय।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\