देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की गोली मार कर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 10 जून पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना तब हुई जब 56 वर्षीय आमिर अली खान जिले के बसंती इलाके में सुबह टहलने निकले थे।
यह भी पढ़े | रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर कसा तंज- बालाकोट पर प्रूफ मांगने वाले अब चीन पर सवाल पूछ रहे हैं.
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से भागते समय हमलावरों ने कच्चे बम फेंके जिसके कारण वहां मौजूद तीन अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि संदेह है कि हमले का कारण सत्तारूढ़ टीएमसी के भीतर कोई आंतरिक झगड़ा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र पर नियंत्रण को लेकर टीएमसी की युवा शाखा और मुख्य पार्टी में मनमुटाव बढ़ रहा था।
घटना के बाद, कई स्थानीय लोगों ने एक युवा टीएमसी नेता के घर में तोड़फोड़ की।
सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने तोड़फोड़ किए गए घर से कई कच्चे बम बरामद किए हैं। स्थानीय टीएमसी नेता ने इस घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है और हमले के लिए विपक्षी दलों को दोषी ठहराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)