देश की खबरें | टीएमसी ने विपक्षी दलों के बारे में टिप्पणी के लिए दिलीप घोष पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने विपक्षी एकता कायम करने के प्रयासों का मजाक उड़ाने और इस बयान के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष पर निशाना साधा कि “विपक्षी दलों की बैठक तिहाड़ जेल में होगी।”

कोलकाता/बांकुड़ा, आठ मई पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने विपक्षी एकता कायम करने के प्रयासों का मजाक उड़ाने और इस बयान के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष पर निशाना साधा कि “विपक्षी दलों की बैठक तिहाड़ जेल में होगी।”

टीएमसी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने कहा, “कोई भी दिलीप घोष को गंभीरता से नहीं लेता। यहां तक कि उनकी पार्टी भी उनके बयानों को ज्यादा महत्व नहीं देती। हालांकि उनकी टिप्पणी यह दर्शाती है कि विपक्षी दलों के साथ आने को लेकर भाजपा में कितनी घबराहट और हताशा है।”

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने राय की हां मे हां मिलाते हुए कहा कि भाजपा नेता की टिप्पणी साबित करती है कि भगवा पार्टी अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का “दुरुपयोग” करती है।

टीएमसी प्रवक्ता ने दिलीप घोष पर निशाना साधते हुए कहा, “दिलीप घोष को कैसे पता चलेगा कि कौन तिहाड़ जाएगा या नहीं? यह केवल इस आरोप को साबित करता है कि भाजपा अपने हित साधने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है।”

दिलीप घोष ने पिछले हफ्ते बांकुड़ा में 'चाय पे चर्चा' कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था, “जो लोग भ्रष्ट हैं, वे विपक्षी एकता के नाम पर एक मोर्चा बनाने की योजना बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि टीएमसी बीजेपी से नाराज है क्योंकि सीबीआई राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा कर रही है।

उन्होंने कहा था, “टीएमसी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खो दिया है, लेकिन अब भी वह भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टी की एकता बनाने के सपने देखती है। यह विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रही है ... मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। वे बस तिहाड़ जेल जा सकते हैं। बहुत जल्द अन्य विपक्षी दलों के नेता भी वहां होंगे। तब वे भ्रष्टाचार का मोर्चा बनाने के लिए वहां अपनी बैठक कर सकते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\