खेल की खबरें | तिवारी और शाहबाज ने बंगाल को संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी बल्लेबाज मनोज तिवारी और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने छठे विकेट के लिये अटूट शतकीय साझेदारी निभाकर बंगाल को मध्य प्रदेश के खिलाफ बुधवार को यहां रणजी ट्राफी सेमीफाइनल में शुरुआती झटकों से उबारा।

अलूर, 15 जून अनुभवी बल्लेबाज मनोज तिवारी और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने छठे विकेट के लिये अटूट शतकीय साझेदारी निभाकर बंगाल को मध्य प्रदेश के खिलाफ बुधवार को यहां रणजी ट्राफी सेमीफाइनल में शुरुआती झटकों से उबारा।

मध्य प्रदेश के पहली पारी के 341 रन के जवाब में बंगाल का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया और एक समय उसका स्कोर पांच विकेट पर 54 रन था। तिवारी (नाबाद 84) और शाहबाज (नाबाद 72) ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली।

ये दोनों अब तक छठे विकेट के लिये 143 रन जोड़ चुके हैं जिससे बंगाल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 197 रन बनाये हैं। वह अभी मध्य प्रदेश से 144 रन पीछे है।

तिवारी ने अपनी पारी में अब तक 182 गेंदों का सामना करके नौ चौके लगाये हैं। शाहबाज की 149 गेंद की पारी में भी नौ चौके शामिल हैं। मध्य प्रदेश की तरफ से कुमार कार्तिकेय और पुनीत दाते ने दो-दो जबकि सारांश जैन ने एक विकेट लिया है।

इससे पहले मध्य प्रदेश ने सुबह अपनी पारी छह विकेट पर 271 रन से आगे बढ़ायी। उसकी पारी का आकर्षण सलामी बल्लेबाज हिमांशु मंत्री के 165 रन रहे। उन्होंने 327 गेंदों का सामना करके 19 चौके और एक छक्का लगाया। निचले क्रम में पुनीत दाते ने 33 रन का उपयोगी योगदान दिया।

बंगाल के लिये मुकेश कुमार ने चार, शाहबाज अहमद ने तीन और आकाश दीप ने दो विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस