जरुरी जानकारी | टाइटन का मुनाफा जून तिमाही में 5.4 प्रतिशत घटकर 715 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण की प्रमुख खुदरा विक्रेता और घड़ी विनिर्माता टाइटन का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 5.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 715 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, दो अगस्त आभूषण की प्रमुख खुदरा विक्रेता और घड़ी विनिर्माता टाइटन का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 5.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 715 करोड़ रुपये रहा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 756 करोड़ रुपये रहा था।

टाइटन ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में इसकी बिक्री 12.64 फीसदी बढ़कर 12,223 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 10,851 करोड़ रुपये थी।

टाइटन का कुल खर्च जून तिमाही में 12.75 प्रतिशत बढ़कर 12,413 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की कुल आमदनी जून तिमाही में 11.44 प्रतिशत बढ़कर 13,386 करोड़ रुपये रही है।

तिमाही के दौरान टाइटन की आभूषण कारोबार से आमदनी 10.4 प्रतिशत बढ़कर 11,808 करोड़ रुपये हो गई।

टाइटन के ब्रांड तनिष्क ने ओमान के मस्कट में नई दुकान खोलते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत की है। इसके साथ ही भारत से बाहर टाइटन की कुल 17 दुकानें हो गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\