देश की खबरें | तिरुपति भगदड़: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने बृहस्पतिवार को तिरुपति के लिए रवाना होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अमरावती, नौ जनवरी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने बृहस्पतिवार को तिरुपति के लिए रवाना होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात भगदड़ मचने से कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए सैकड़ों श्रद्धालु टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि नायडू दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल और श्री वेंकटेश्वर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसवीआईएमएस) अस्पताल जाएंगे, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री घटना को लेकर कार्यकारी अधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेंगे।

तिरुपति के जिलाधिकारी एस वेंकटेश्वर ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि भगदड़ में जिन छह श्रद्धालुओं की जान गई, उनमें पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाला एक व्यक्ति तमिलनाडु के सलेम से और अन्य आंध्र प्रदेश के नर्सीपट्नम से थे।

जिलाधिकारी के अनुसार, यह घटना शहर में एमजीएम स्कूल के पास बैरागी पट्टेदा में हुई।

देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए प्रयास करते समय विष्णु निवासम के पास भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं की मौत होने की घटना से मैं बहुत दुखी हूं।’’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार रात तिरुपति में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख प्रकट किया।

रेड्डी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और आंध्र प्रदेश सरकार से घायलों को बेहतर उपचार प्रदान करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\