देश की खबरें | सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर फेंके गये टायर : बाल-बाल बचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निशाने पर आये समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को अलीगढ़ और दिल्ली के बीच गभाना टोल बूथ पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से टायर फेंके। इसकी वजह से कई वाहन आपस में टकरा गये। इस घटना में सुमन बाल-बाल बच गये।

अलीगढ़/बुलंदशहर (उप्र), 27 अप्रैल मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निशाने पर आये समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को अलीगढ़ और दिल्ली के बीच गभाना टोल बूथ पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से टायर फेंके। इसकी वजह से कई वाहन आपस में टकरा गये। इस घटना में सुमन बाल-बाल बच गये।

अधिकारियों ने बताया कि सपा के राज्यसभा सदस्य का काफिला आगरा से बुलंदशहर के सुनहेरा गांव जा रहा था तभी गभाना टोल बूथ पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर टायर फेंके जिससे टोल प्लाजा पर धीमी गति से चल रहे कई वाहन आपस में टकरा गये और बड़ी संख्या में मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) एम.एस. पाठक ने बताया, ''सपा राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन को इलाके से सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।''

टोल बूथ पार करने और बुलंदशहर जिले में प्रवेश करने के बाद पुलिस ने सुमन को आगे बढ़ने से रोक दिया।

बुलंदशहर के सुनहेरा गांव में पिछली 21 अप्रैल की रात दो पक्षों के बीच संघर्ष में शीला नामक एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सुमन ने संवाददाताओं से कहा कि वह बुलंदशहर के सोहाना गांव जा रहे हैं, जहां से पिछले कुछ दिनों में दलितों के खिलाफ कथित अत्याचार की खबरें सामने आई हैं।

कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए सुमन ने कहा, ''राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला नहीं करती।''

उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि पुलिस उन्हें प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने देगी या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी