मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक पर टिम पेन

इससे पहले 2017 में एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आने के बाद पेन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि पेन ने उन्हें कहा है कि वह कुछ समय के लिये क्रिकेट से दूर रहेंगे .

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

इससे पहले 2017 में एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आने के बाद पेन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि पेन ने उन्हें कहा है कि वह कुछ समय के लिये क्रिकेट से दूर रहेंगे . क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने एक बयान में कहा ,‘‘ हम समझते हैं कि टिम और उसके परिवार के लिये यह कठिन समय है और हम उनके साथ हैं . हम क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने और परिवार की भलाई के लिये समय के इस्तेमाल के पेन के फैसले का सम्मान करते हैं .’’

आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट आठ दिसंबर को खेलना है जो पेन का जन्मदिन भी है . उन्हें इस सप्ताह टीम से जुड़ना था . उन्हें शुक्रवार को वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के खिलाफ तस्मानिया के मैच के लिये बुलाया गया था . क्रिकेट तस्मानिया ने बाद में कहा कि पेन यह मैच नहीं खेलेंगे . यह भी पढ़ें : तेज गेंदबाज पैट कमिंस आस्ट्रेलिया के नये टेस्ट कप्तान

इसने एक बयान में कहा ,‘‘ पिछले 24 घंटे की बातचीत के बाद टिम पेन ने क्रिकेट तस्मानिया से कहा है कि वह निकट भविष्य के लिये क्रिकेट के हर प्रारूप से ब्रेक ले रहे हैं . क्रिकेट तस्मानिया टिम और उनके परिवार का निजी और पेशेवर तौर पर समर्थन करता रहेगा .’’ पेन की जगह टीम में एलेक्स कारी या जोश इंगलिस ले सकते हैं .

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड