खेल की खबरें | टिम पेन ने वनडे से संन्यास वापस लेने के लिए स्टोक्स की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने विश्व कप में खेलने के लिए वनडे से संन्यास वापस लेने पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की आलोचना की और कहा कि वह इस तरह से प्रतियोगिताओं का चयन नहीं कर सकता।

सिडनी, 19 अगस्त ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने विश्व कप में खेलने के लिए वनडे से संन्यास वापस लेने पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की आलोचना की और कहा कि वह इस तरह से प्रतियोगिताओं का चयन नहीं कर सकता।

बत्तीस वर्षीय स्टोक्स ने पिछले साल जुलाई में वनडे से संन्यास ले लिया था लेकिन उन्होंने हाल में इसे वापस ले लिया और उन्हें इंग्लैंड की वनडे टीम में भी चुन लिया गया। इंग्लैंड जहां 5 अक्टूबर से भारत में होने वाले विश्व कप से पहले इस ऑलराउंडर की वापसी से उत्साहित है वहीं पेन ने उन्हें स्वार्थी करार दिया।

पेन ने सेन रेडियो पर कहा,‘‘बेन स्टोक्स ने वनडे से संन्यास वापस ले लिया है। मुझे यह काफी दिलचस्प लगा। यह कुछ हद तक मैं, मैं और केवल मैं जैसा है। क्या ऐसा नहीं है। यह इस तरह से है कि मैं यह चयन करूंगा कि मैं कहां खेलना चाहता हूं और कब खेलना चाहता हूं और मैं केवल बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ इंग्लैंड के जो क्रिकेटर पिछले 12 महीने से विश्वकप की तैयारियां कर रहे हैं उनमें से किसी को स्टोक्स की वापसी के कारण बाहर बैठना पड़ेगा। मुझे उन खिलाड़ियों के प्रति खेद है।’’

पेन ने हालांकि कहा कि गत चैंपियन इंग्लैंड वनडे विश्व कप में मेजबान भारत के साथ खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

उन्होंने कहा,‘‘ संभवत: इंग्लैंड और भारत प्रबल दावेदार हैं। मेरा मानना है कि अगर ऑस्ट्रेलिया भी अच्छी क्रिकेट खेलता है तो वह भी विश्वकप जीत सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े