देश की खबरें | राफेल विमानों के आने पहले कड़ी सुरक्षा, अंबाला वायु सेना केंद्र के आसपास धारा 144 लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस से पांच राफेल लड़ाकू विमानों के आने के पहले मंगलवार को अंबाला वायु सेना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी और निषेधाज्ञा लागू की गयी है। वहां वीडयोग्राफी और फोटो खिंचने पर रोक लगा दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अंबाला (हरियाणा), 28 जुलाई फ्रांस से पांच राफेल लड़ाकू विमानों के आने के पहले मंगलवार को अंबाला वायु सेना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी और निषेधाज्ञा लागू की गयी है। वहां वीडयोग्राफी और फोटो खिंचने पर रोक लगा दी गई।

एक अधिकारी ने बताया कि अंबाला जिला प्रशासन ने वायुसेना केंद्र के तीन किलोमीटर के दायरे में लोगों के ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ।

यह भी पढ़े | कल्याण स्टेशन पर चलती ट्रेन में उतरने के चक्कर में गिरा बच्चे के साथ यात्री, सतर्क आरपीएफ जवान ने बचाई जान: देखें VIDEO.

उपायुक्त अशोक शर्मा ने एक आदेश में कहा कि धुलकोट, बलदेव नगर, गरनाला और पंजखोड़ा समेत वायु सेना के आसपास के गांवों में धारा 144 लगा दी गयी है जिसके तहत चार या अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध है।

वायुसेना के एक अधिकारी के मुताबिक लड़ाकू विमानों ने सोमवार को उड़ान भरी थी और बुधवार को यह वायु सेना केंद्र पर पहुंचेगा। इस खेप में एक सीट वाले तीन लड़ाकू विमान और दो सीटों वाले दो विमान हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ 30 जुलाई को नई सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग का करेंगे शिलान्यास: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अंबाला के उपायुक्त ने कहा कि निषेधाज्ञा लागू रहने के दौरान वायु सेना केंद्र की चहारदीवारी और आसपास के इलाके का वीडियो बनाने और तस्वीरें लेना प्रतिबंधित है ।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला पुलिस ने आवश्यक कदम उठाए हैं ।

अंबाला शहर के भाजपा विधायक असीम गोयल ने राफेल विमानों के स्वागत के लिए लोगों को बुधवार को अपने घरों में शाम सात-साढ़े सात बजे के बीच मोमबत्ती जलाने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\