देश की खबरें | बाघ की खाल बरामद, पांच पुलिसकर्मी समेत आठ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने एक वाहन से बाघ की खाल बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पांच पुलिस कर्मियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार है, वहीं दो पुलिस अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जगदलपुर, 12 मार्च छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने एक वाहन से बाघ की खाल बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पांच पुलिस कर्मियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार है, वहीं दो पुलिस अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से बाघ की खाल बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में जगदलपुर निवासी भोमराज ठाकुर (30 वर्ष), बीजापुर निवासी अरूण गोडियम (30 वर्ष), पवन कुमार नक्का (32 वर्ष), राकेश ऐमला (25 वर्ष), बाबुलाल मज्जी (30 वर्ष), दंतेवाड़ा निवासी हर प्रसाद गावडे (41 वर्ष), सुरेन्द्र कुमार देवांगन (43 वर्ष) और बीजापुर निवासी अनिल नक्का (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भोमराज बस्तर जिला पुलिस बल में हवलदार है। वहीं अरूण, पवन, राकेश और बाबुलाल बीजापुर में आरक्षक के पद पर हैं जबकि आरोपी हर प्रसाद और सुरेंद्र स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों और वन मंडल के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जगदलपुर शहर में बाघ की खाल को लेकर शिवरात्रि में तांत्रिक पूजापाठ करने के लिए आ रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस बल और वन विभाग के दल ने वाहनों की तलाशी शुरू की। उन्होंने बताया कि आज तड़के दल ने दंतेश्वरी मंदिर के समीप एक वाहन से बाघ की खाल बरामद की।

उन्होंने बताया कि जब वाहन में मौजूद लोगों से इस संबंध में पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र निवासी दो व्यक्तियों ने उन्हें खाल दी है। आरोपियों ने बताया है कि वह शिवरात्रि में पूजा करके सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए बाघ की खाल लेकर आए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब आरोपियों से पूछताछ की गई तब जानकारी मिली कि इस मामले में बीजापुर जिले में तैनात सहायक उप निरीक्षक संतोष बघेल और रमेश अगनपल्ली भी शामिल हैं। दोनों पुलिस अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिलती है तब उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू