देश की खबरें | पेंच राष्ट्रीय उद्यान में मृत मिला बाघ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश स्थित पेंच राष्ट्रीय उद्यान के गुमतरा कोर इलाके में एक वयस्क बाघ मृत मिला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिवनी (मप्र), 15 जनवरी मध्यप्रदेश स्थित पेंच राष्ट्रीय उद्यान के गुमतरा कोर इलाके में एक वयस्क बाघ मृत मिला है।

पेंच राष्ट्रीय उद्यान के उपसंचालक एम बी सिरसैया ने शुक्रवार को बताया कि पेंच राष्ट्रीय उद्यान के गुमतरा कोर इलाके में बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान वनकर्मियों को जंगल के खापा नाले के पास करीब 12 साल के एक बाघ का शव मिला।

उन्होंने कहा कि शव तीन दिन पुराना होने के कारण क्षतविक्षत था।

सिरमैया ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सूक्ष्मता से जांच की गई और डॉग स्क्वाड दल की मदद से एक किलोमीटर के क्षेत्र में जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध परिस्थितियां नहीं पाई गई।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान इस बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। इस बाघ के कुछ दांत टूट चुके थे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उम्र के अंतिम पड़ाव पर होने के कारण शिकार करना इस बाघ के लिए मुश्किल हो रहा था। इसलिए यह भी बाघ की प्राकृतिक मौत का एक कारण हो सकता है।

सिरमैया ने बताया कि बाघ का विसरा फारेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है और इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू