देश की खबरें | पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेत में छिपाकर रखा गया 'टिफिन बॉक्स बम' बरामद किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने दिवाली की पूर्व संध्या पर फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास एक खेत में छिपाकर रखा गया 'टिफिन बॉक्स बम' बरामद कर संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। बरामद किए गए टिफिन में विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ था।

चंडीगढ़, चार नवंबर पंजाब पुलिस ने दिवाली की पूर्व संध्या पर फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास एक खेत में छिपाकर रखा गया 'टिफिन बॉक्स बम' बरामद कर संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। बरामद किए गए टिफिन में विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ था।

इस सप्ताह की शुरुआत में जलालाबाद धमाका मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों से पूछताछ के बाद बुधवार को अली के गांव से यह बम बरामद किया गया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इकबाल प्रीत सिंह सहोटा ने कहा कि लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने जलालाबाद धमाका मामले के आरोपी रंजीत सिंह उर्फ गोरा को आश्रय उपलब्ध कराने और उसकी सहायता करने के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पूर्व में आरोपियों के कब्जे से एक 'टिफिन बम', दो पेन ड्राइव और एक लाख 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने एक 'टिफिन बम' को एक खेत में छुपाया है।

डीजीपी ने बताया कि आरोपियों के खुलासे के बाद बुधवार को तलाशी अभियान के दौरान बम बरामद कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\