देश की खबरें | सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । गोंडा जिले में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक ही मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया।

गोंडा (उप्र), 23 अप्रैल । गोंडा जिले में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक ही मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया।

गंभीर अवस्था में जख्मी युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने आज यहां बताया कि थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव निवासी बिलाल (22), अहमद (21), शाहिद (22) तथा रिजवान (20) आज पूर्वान्ह एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर बिना हेलमेट लगाए खरगूपुर कस्बे से इटियाथोक की तरफ आ रहे थे।

तेज रफ्तार के कारण ग्राम बेंदुली के समीप मोड़ पर मोटर साइकिल का नियंत्रण बिगड़ गया और वे सड़क के नीचे एक पेड़ से टकरा गए। इसके परिणाम स्वरूप सभी चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बिलाल व अहमद को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से जख्मी रिजवान और शाहिद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय भेजा गया। एम्बुलेंस से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ने जाया गया, लेकिन यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने शाहिद को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद गंभीर रूप से जख्मी रिजवान को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें