देश की खबरें | उन्नाव में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात हसनगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात हसनगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास हुआ।

उसने बताया कि पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया और एक घायल व्यक्ति को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति को प्रारंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि सोमवार देर रात थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर कस्बा के पास हादसे की सूचना मिली जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

एसएचओ ने बताया कि चिकित्सकों ने हसनापुर निवासी हर्षवर्धन सिंह (20) , शेरपुर निवासी विमलेश गौतम (20) और लखनऊ निवासी राजकुमार (25) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया तथा एक अन्य घायल विकास सैनी को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\