देश की खबरें | पति-पत्नी के झगड़े में तीन साल की बच्ची की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को पति-पत्नी के झगड़े में पिता ने अपनी तीन साल की बच्ची को कथित रूप से उठाकर फर्श पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। हालांकि, पति का दावा है कि हत्या पत्नी ने किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 13 सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को पति-पत्नी के झगड़े में पिता ने अपनी तीन साल की बच्ची को कथित रूप से उठाकर फर्श पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। हालांकि, पति का दावा है कि हत्या पत्नी ने किया है।

नोएडा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणविजय सिंह के बताया कि घटना सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव की है। सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला रेणु घायल थी और बच्ची की मौत हो चुकी थी। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के सिक्किम में पिछले 24 घंटे में 31 नए मरीज पाए गए, 3 की मौत: 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सिंह ने बताया कि अमित अपने ससुराल में सभी को सूचित किया था कि रेणु और उसकी बेटी की किन्हीं अन्य कारणों से मौत हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘पहली नजर में लगता है कि अमित ने ही दोनों की हत्या का प्रयास किया था।’’

यह भी पढ़े | No NEET If Congress Comes to Power: पुडुचेरी के सीएम वी नारायणसामी ने कहा- केंद्र में कांग्रेस आई और राहुल गांधी पीएम बने तो हम रद्द कर देंगे NEET की परीक्षा.

इस बीच, अमित रविवार की रात सेक्टर-49 थाना पहुंचा और शिकायत दी है उनकी बेटी की हत्या रेणु ने की है।

अमित के अनुसार उसकी पत्नी रेणु की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह पहले भी उसके बेटे व बेटी पर कई बार वह हिंसक हमला कर चुकी है।

पुलिस को जांच में पता चला है, ‘‘अमित शनिवार रात को गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा गया था। रेणु ने बच्ची की हत्या करने के बाद, अपने भाई को फोन उसके मरने की सूचना दी थी। और उसे घर आने को कहा था।’’

अधिकारी ने बताया कि अमित की शिकायत के आधार पर रेणु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अभी मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\