देश की खबरें | भूमिगत जलाशय में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के धुबरी जिले में मंगलवार को ‘जल जीवन मिशन’ परियोजना स्थल पर भूमिगत जलाशय में काम कर रहे तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

धुबरी, 25 जुलाई असम के धुबरी जिले में मंगलवार को ‘जल जीवन मिशन’ परियोजना स्थल पर भूमिगत जलाशय में काम कर रहे तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

श्रमिकों को ठेकेदार ने बिलासिपाड़ा के फकीरानीझर गांव में टैंक की सफाई के लिए रखा था। तीनों श्रमिक टैंक में घुसने के कुछ ही समय में बेहोश हो गए।

श्रमिकों को बाद में टैंक से निकाला गया जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, तीनों की मौत टैंक में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए धुबरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और ठेकेदार के साथ प्रभारी अभियंता से भी पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान शहीद-उर-इस्लाम, सैयद अली और हजरत अली के रूप में हुई है, सभी फकीरानीझर गांव के निवासी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\