देश की खबरें | केरल में तीन जंगली हाथियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के तीन क्षेत्रों से तीन जंगली हाथियों की मौत हो जाने की खबर रविवार को सामने आयी। उनमें एक शावक हाथी शामिल है। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझिकोड (केरल), तीन जनवरी केरल के तीन क्षेत्रों से तीन जंगली हाथियों की मौत हो जाने की खबर रविवार को सामने आयी। उनमें एक शावक हाथी शामिल है। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार दो हाथियों की मौत कथित रूप से दुर्घटनाओं में हुई जबकि शावक हाथी के आसपास बहुत सारे हाथियों के मौजूद रहने के कारण उसका परीक्षण नहीं हो पाया।

अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह 20 साल की एक हथिनी की मौत हो गयी। कई घंटे पहले उसे कुएं से निकाला गया था। वह तीन दिन पहले कुएं में गिर गयी थी। खेत में स्थित कुएं का उपयोग नहीं होता था।

कोझिकोड जिले में इस हथिनी को दिन भर की लंबी मशक्कत के बाद शनिवार रात को बाहर निकाला गया था। वन अधिकारियों ने इस काम में खुदाई मशीनों की मदद ली थी।

एक वन अधिकारी ने बताया कि जब उसे बाहर निकाला गया तब वह बहुत कमजोर थी।

एक अन्य घटना में रविवार सुबह निलाम्बुर में वन से सटे खेत में 20 वर्षीय एक हाथी मरा मिला।

एक वन अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें संदेह है कि उसे बिजली का करंट लग गया। वह निलाम्बुर में कालीकावू वनक्षेत्र के चाक्कुकुझी में एक खेत में मरा मिला।’’

एक अन्य घटना में वायनाड वन्यजीव अभयारण्य में एक शावक हाथी मरा मिला।

एक वन्यजीव अधिकारी ने बताया कि यह मामला वायनाड जिले के कुरिचियाट वनक्षेत्र का है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे अधिकारी मृत शावक हाथी के आसपास हाथियों के झुंड के मौजूद होने की वजह से वहां नहीं पहुंच पाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\