खेल की खबरें | बांग्लादेश के तीन अंडर-19 क्रिकेटर कोरोना वायरस पॉजिटिव: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की अंडर-19 राष्ट्रीय टीम के तीन क्रिकेटर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 15 अन्य में इस बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं।

ढाका, 21 अक्टूबर बांग्लादेश की अंडर-19 राष्ट्रीय टीम के तीन क्रिकेटर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 15 अन्य में इस बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं।

एक समाचार पत्र की खबर में यह दावा किया गया है।

यह भी पढ़े | KXIP vs DC IPL Match 2020: शिखर धवन का शतक बेकार, किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया.

ढाका के ‘द बिजनेस स्टैंडर्ड’ में छपी खबर में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के खेल विकास मैनेजर एईएम कवसेर के हवाले से कहा गया है कि ये सभी खिलाड़ी बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान (बीकेएसपी) में चल रहे शिविर का हिस्सा थे। इस शिविर का आयोजन जूनियर एशिया की तैयारियों के लिए किया गया था लेकिन इस टूर्नामेंट को अब स्थगित कर दिया गया है।

कवसेर ने समाचार पत्र से कहा, ‘‘हमारे नियमों के अनुसार, लक्षण दिखने वाले लोगों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को हमने पृथक किया है।’’

यह भी पढ़े | KXIP vs DC IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को दिया 165 रनों का लक्ष्य.

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोगों में लक्षण दिख रहे थे इसलिए हमने कमरे में उनके साथ रहने वालों और उनके साथ नेट अभ्यास करने वालों को भी पृथक किया। हमारी मेडिकल टीम ने बताया है कि तीन लोग हैं जो पॉजिटिव पाए गए हैं। हम उनके नामों का खुलासा नहीं कर सकते लेकिन हमने उन्हें और उनके संपर्क में आने वालों को पृथक कर दिया है।’’

पॉजिटिव नतीजों के बाद बीसीबी ने शिविर को बंद कर दिया है और अगले महीने और परीक्षण के बाद इसे दोबारा आयोजित करने की योजना बनाई है।

अंडर-19 एशिया कप अगले महीने यूएई में होना था लेकिन माहामरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू