देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ लगभग 36 घंटों तक चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए। इनमें इस आतंकवादी संगठन का शीर्ष कमांडर युसूफ कांतरू भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 22 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ लगभग 36 घंटों तक चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए। इनमें इस आतंकवादी संगठन का शीर्ष कमांडर युसूफ कांतरू भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, पुलिस ने बारामूला में मुठभेड़ में चार आतंकवादियों के मारे जाने का दावा किया था, लेकिन मुठभेड़ स्थल से तीन शव बरामद किए गए हैं।

लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर युसूफ कांतरू समेत दो आतंकवादी बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में मारे गए थे, जबकि एक अन्य आतंकवादी शुक्रवार को मारा गया।

कश्मीर जोन की पुलिस ने एक ट्वीट किया, ‘‘मुठभेड़ स्थल से केवल तीन शव बरामद किए गए हैं।’’

पुलिस ने मारे गए आतंकवादियों की पहचान युसूफ डार, हिलाल शेख उर्फ हंजल्ला और फैसल डार के रूप में की है।

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान समाप्त हो गया है।

पुलिस के मुताबिक, कांतरू सुरक्षा बल के कई कर्मियों और असैन्य नागरिकों की हत्या में लिप्त रहा है और वह कश्मीर घाटी के शीर्ष 10 वांछित आतंकवादियों में शामिल था।

उन्होंने बताया कि कांतरू हिज्बुल मुजाहिदीन में सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल हुआ था और उसे 2005 में गिरफ्तार किया गया। 2008 में कांतरू को छोड़ा गया, लेकिन वह 2017 में दोबारा हिज्बुल से जुड़ गया और निर्दोष असैन्य नागरिकों, पुलिसकर्मियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या करने लगा। बाद में वह हिज्बुल से लश्कर में शामिल हो गया।

कांतरू मार्च में विशेष पुलिस अधिकारी मोहम्मद इशफाक डार और उसके भाई उमर अहमद डार, सितंबर 2020 में बडगाम जिले के खाग इलाके में बीडीसी अध्यक्ष सरदार भूपिंदर सिंह और दिसंबर 2017 में सीआरपीएफ कर्मी रियाज अहमद राठेर की हत्या में भी शामिल था।

वह कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्याओं, ग्रेनेड फेंकने की घटनाओं और पुलिस तथा सैन्य कर्मियों के अपहरण व हत्या में भी शामिल रहा।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने आतंकवाद रोधी सफल अभियान चलाने और घाटी के सबसे वांछित आतंकवादी के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी। उन्होंने कांतरू को मार गिराए जाने को बड़ी सफलता बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\